Monday, June 6, 2011

कृष्ण चन्द्र का नाम


अनुभव तेरे नाम का
मिले नित्य यदुराय
मन को ऐसी लय चला
उत्तम बता उपाय

जीवन खाली रह गया
मिला नहीं गर श्याम
सारे जग की संपत्ति
बिना श्याम क्या काम

पूरनमासी आया गयी
मगर कहाँ घनश्याम
अंतस को शीतल करे
कृष्ण चन्द्र का नाम

अशोक व्यास
न्यूयार्क, अमेरिका
२६ अक्टूबर २००९ को लिक्खी
६ जून २०११ को लोकार्पित               

No comments: