Friday, June 17, 2011

पावन सुमिरन धाम


जुड़ कर मन नंदलाल से
माखन मिस्री खाय
बंशी धुन में रम स्वयं
अमृत राग सुनाय

पावन, मंगल, श्याम धुन
पावन सुमिरन धाम
थाम लिया जीवन सकल
श्याम नाम को थाम

अशोक व्यास
१३ सितम्बर २००९ को लिखी
१७ जून २०११ को लोकार्पित        

No comments: