Wednesday, November 24, 2010

मेरा श्याम मधुर



 
जय कृष्ण कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण
मुरलीधर मोहन प्यारे का
है नाम मधुर
हर काम मधुर

जय कृष्ण कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण
गिरिधर गोकुल रखवारे का
है धाम मधुर
मेरा श्याम मधुर

जय कृष्ण कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण
परिचय नूतन उजियारे का
ईनाम मधुर
अविराम मधुर


जय हो
जय श्री कृष्ण
अशोक व्यास
न्यूयार्क, अमेरिका
बुधवार, २४ नवम्बर २०१०

No comments: