Sunday, May 29, 2011

मनमोहन नाम सहारा ले


मन गोविन्द गोविन्द गोविन्द कर
रस पा भक्ति का, बन के भ्रमर

आनंद अपार उजागर हो
सब कुछ तज उसके चरणों पर

अपनेपन से मन भर जाए
कर सुमिरन श्याम, संवर जाए
मनमोहन नाम सहारा ले
पथ की हर बाधा टर जाए

अशोक व्यास
न्यूयार्क, अमेरिका
१९ जून २०११      

No comments: