Tuesday, September 28, 2010

प्यारा नन्द किशोर

 
चले घुटनों पर सांवरा
हर्ष उमड़ता जाय
'आ आ' कहती यशोदा
पीछे हटती जाय

मैय्या से आँखे बचा
चले माखन की ओर
चंचल है सुन्दर, चपल
प्यारा नन्द किशोर

अशोक व्यास
न्यूयार्क, अमेरिका  
जून २१, २००४ को लिखी
२८ सितम्बर २०१० को लोकार्पित

1 comment: