Thursday, April 28, 2011

अपनी अपनी बात


अपने अपने रास्ते
अपनी अपनी बात
चल सजनी उस दर चलें
जहां है गोपीनाथ

देख पराये देस को
अपने देस की याद
चकाचोंध इस जगत की
सब कान्हा के बाद

अपने पल्ले कुछ नहीं
कहे बांधे गाँठ
उसके चरण बसों मना 
जिसके सारे ठाट

शरण श्याम की ले रहो
बस इतना हो ध्यान
कृपा दृष्टि आलोक में
हो गोविन्द गुणगान

अशोक व्यास
६ नवम्बर २००९ को लिही
२८ अप्रैल २०११ को लोकार्पित                

No comments: