Sunday, March 21, 2010

100-यदुकुल नाथ दयाल


१ 

चल अपना सपना सत्य करें
हम मनमोहन संग नृत्य करें
ये काम क्षुधा से पीड़ित मन
ले कृष्ण नाम कृतकृत्य करें 
 (रविवार,२१ मार्च २०१० )
२ 
नित्य श्याम का नाम ले
श्याम प्रीत पथ पाय
लीन प्रेम में हो मगन
सकल जगत अपनाय

मन की रंगत बदलते 
यदुकुल नाथ दयाल
कृपा बदरिया बरसती
सेवक हुआ निहाल 


अशोक व्यास
न्यूयार्क, अमेरिका
(मई ५, २००५ को लिखी पंक्तियाँ
२१ मार्च २०१० को लोकार्पित)

1 comment:

Udan Tashtari said...

बढ़िया!


हिन्दी में विशिष्ट लेखन का आपका योगदान सराहनीय है. आपको साधुवाद!!

लेखन के साथ साथ प्रतिभा प्रोत्साहन हेतु टिप्पणी करना आपका कर्तव्य है एवं भाषा के प्रचार प्रसार हेतु अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. यह एक निवेदन मात्र है.

अनेक शुभकामनाएँ.