Wednesday, March 2, 2011

मन में नित्य वसंत


 1
रंग चढ़ा कर श्याम का 
मन में नित्य वसंत
मीत मेरा है बस वही
जिसका आदि ना अंत

 
मन तो है जी बावरा 
छोड़ देवे है श्याम
अगल बगल में चल रहे
यही क्रोध और काम


अशोक व्यास
१५ जून १९९७ को लिही
३ मार्च २०११ को लोकार्पित         

No comments: